आज हम बात करते हैं मौसम की 26 मई 2026 देश के कई राज्यों में पड़ रही गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश बिहार पंजाब राजस्थान हरियाणा हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई 17 राज्यों में आंधी बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है इस दौरान करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है IMD के मुताबिक राजस्थान को छोड़कर आने वाले दो-तीन दिनों में उत्तर पश्चिम मध्य और पूरे भारत में तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है
दूसरी ओर भारत के केरल, तमिलनाडु और कर्नाटका के कई हिस्सों में भारी से बहुत ही ज्यादा बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और केरल में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
किन राज्यों में बारिश के असर?
मौसम विभाग के अनुसार आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरस, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में बारिश होने के आसार हो चुके हैं। इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई को उत्तर प्रदेश प्रांत को प्रभावित कर सकता है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में तो गर्मी ने कमाल कर दी है। दिल्ली में लू अलर्ट 26 तारीख से लेकर 28 मई तक अलर्ट कर दिया गया है। इन दिनों आसमान बिल्कुल साफ रहेगा कुछ जगहों पर लू चलने का अलर्ट जारी किया है। दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं 28 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
अगर हम यूपी की बात करें तो यूपी में भी आंधी बारिश का अलर्ट 26 मई से लेकर 31 मई तक जारी किया हुआ है। यूपी के कई जिलों में लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, मेरठ समेत यूपी के कई जिलों में अगले दो दिनों तक गर्मी का असर रहेगा। लेकिन इस बीच मौसम फिर से करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 27 मई को पूरे पूरे यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 से 31 मई के बीच 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान का अलर्ट भी जारी कर दिया है। 27 मई से तापमान में हल्की सी गिरावट आने की उम्मीद है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में भी आंधी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार में 26 मई से लेकर 29 मई तक आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें बिहार के पटना, गया, बागलपुर , मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत कई जिलों में 26 से 29 मई के दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के आसार हैं। वहीं 26 से 27 मई के दौरान आईएमडी ने बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया है।
आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में 43 डिग्री सेल्सियस
मुंबई में 34 डिग्री सेल्सियस
चेन्नई में 37 डिग्री सेल्सियस
कोलकाता में 36 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ में 42 डिग्री सेल्सियस
पटना में 37 डिग्री सेल्सियस
रांची में 38 डिग्री सेल्सियस
भोपाल में 42 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 43 डिग्री सेल्सियस
शिमला में 30 डिग्री सेल्सियस
नैनीताल में 31 डिग्री सेल्सियस
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में भी लू के साथ आंधी का अलर्ट 26 मई से लेकर 30 मई तक जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने राजस्थान में 30 मई तक लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना व्यक्त की है। वहीं 28 मई तक कुछ स्थानों में लू का भी अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 28 मई से मौसम में एक बार फिर से करवट लेगा। 29 मई को कुछ इलाकों में आंधी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
जारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है जिसमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, देवघर समेत कई जिलों में आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 26 से 31 मई के दौरान गरज-चमक चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट भी जारी कर दिया है।
दिल्ली-NCR में महंगई का डबल अटैक। डीजल पेट्रोल के बाद महंगी हुई CNG