पेट्रोल हुआ 100 के पार, डीजल की कीमत भी बढ़ी …10 दिन में चौथी बार बढ़ोतरी

पेट्रोल हुआ 100 के पार, डीजल की कीमत भी बढ़ी …10 दिन में चौथी बार बढ़ोतरी

 आज हम जानकारी लेके आए हैं भारत सरकार ने फ्यूल पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। पिछले 10 दिनों में चौथी बार फ्यूल प्राइस दोबारा फिर से बढ़ चुके हैं।

पेट्रोल, डीजल के दाम में एक बार फिर से तेज़ी आ चुकी है। पिछले 10 दिनों में चौथी बार फ्यूल प्राइस में बढ़ोतरी की जा चुकी है। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये और डीज़ल में 2.71 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अगर हम बात करें दिल्ली में डीज़ल की कीमत की, तो दिल्ली में डीज़ल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर 102.12 रुपये हो गई है।

अगर हम नई दरों की बात करें तो देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें बढ़ गई है जिससे आम लोगों पर महंगाई का काफी ज्यादा असर पड़ रहा है। 25 मई की सुबह 6 बजे से लागू नई दरों के बाद अलग-अलग शहरों में फ्यूल की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

पेट्रोल के नए दाम की बात करते हैं।

दिल्ली में ₹102.12 हो चुके हैं। इसमें ₹2.60 की बढ़ोतरी हुई है

कोलकाता में ₹113.51 हो चुके हैं, जिसमें ₹2.87 की बढ़ोतरी हुई है

मुंबई में ₹111.21 हो चुके हैं, जिसमें ₹2.72 की बढ़ोतरी हुई है

चेन्नई में ₹107.77 हो चुके हैं, जिसमें ₹2.46 की बढ़ोतरी हुई है

डीजल के नए दाम की बात करते हैं

 दिल्ली में डीजल का प्राइस ₹95.20 हो चुका है जिसमें ₹2.71 की बढ़ोतरी हुई है।

कोलकाता में ₹99.82 हो चुके हैं जिसमें ₹2.80 की बढ़ोतरी हुई है।

मुंबई में ₹97.83 हो चुके हैं इसमें ₹2.81 की बढ़ोतरी हुई है

 चेन्नई में ₹99.55 हो चुके हैं जिसमें ₹2.57 की बढ़ोतरी हुई है

भारत में ईंधन की कीमतों में महीनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में ₹3 की बढ़ोतरी देखी गई है। यह कई लोगों के लिए हैरानी की बात थी क्योंकि अप्रैल 2022 से ईंधन की दरों में लगभग स्थिर बनी हुई थी। इसका एकमात्र अपवाद मार्च 2024 में था जब 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कमी की गई थी।

जानकारों ने आगाह किया है कि पेट्रोल और डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी से परिवहन और लॉजिस्टिक्स का खर्च बढ़ सकता है जिससे आखिरकार जरूरी चीजों और खाने-पीने की चीजों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। सरकारी अधिकारियों ने पहले कहा था कि लगातार भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में उतरा-चढ़ाव के बीच बढ़ते खर्च को संभालने और ईंधन की आपूर्ति में स्थिरता बनाने रखने के लिए 6 ट्रिलियन जरूरी थे। 

Game-Khelo.Com की जरूरी जानकारी

हेलो फ्रेंड्स, तो आपको कैसी लगी हमारी यह पोस्ट? अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप बने रहे हमारी वेबसाइट के ऊपर। हम इसी तरह नई-नई मूवीज़ की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लेके आते रहेंगे। सभी तरह की पंजाबी, हिंदी सभी तरह की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लेके आते रहेंगे। आप ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें। धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top